पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के अब 13 14 को आने की संभावना

सीएम के अब 13-14 को आने की संभावना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने भी ली बैठक

मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान का उज्जैन सिंहस्थ दौरा अब 13 14 फरवरी को होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सिंहस्थ तैयारियों की समीक्षा के लिए 13 को दोपहर 2 बजे आएंगे तथा 14 की दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो अभी अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन 13-14 की यात्रा तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के दो दिनी कार्यक्रम से अब कुछ मंदिरों का भ्रमण और पंचक्रोशी यात्रा मार्ग को कम कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा दिए समय को देखते पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का अवलोकन प्रशासन को संभव नहीं लग रहा। मुख्यमंत्री को कुछ खास मंदिरों निर्माण कार्यों का अवलोकन कराया जाएगा तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण तथा नए कामों का शिलान्यास कराया जा सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रखा गया भोज भी निरस्त होने की संभावना है।

निगमायुक्तने ली बैठक

मुख्यमंत्रीके आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए निगम आयुक्त अविनाश लवानिया ने मंगलवार को निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अब तक किए कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्य समय पूर्व पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को पाबंद किया गया। जिन स्थानों पर विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन होना है तथा जहां मुख्यमंत्री का जाने का कार्यक्रम है, वहां सभी व्यवस्थाएं एक दिन पूर्व पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त ने निर्देशित किया। इधर मंगलवार को सीएम के संभावित स्थलों पर दौरे को लेकर आईजी वी. मधुकुमार, कलेक्टर कवींद्र कियावत, एसपी एमएस वर्मा आिद ने निरीक्षण किया।

कालिदास अकादमी में चर्चा करते कलेक्टर कियावत, आईजी मधुकुमार, एसपी वर्मा अन्य।