पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता की किडनी फेल, तीन बेटों ने कहा मर जाओ

पिता की किडनी फेल, तीन बेटों ने कहा मर जाओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुनिनगरनिवासी एक वृद्ध ने जब अपने बेटों से किडनी के इलाज के लिए रुपए मांगे तो उन्होंने रुपए देने से इंकार कर मर जाने के लिए कह दिया। मुनिनगर के असगर खान (58) ने ग्रामीण एएसपी पंकज श्रीवास्तव को बताया उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी है। हार्निया का आॅपरेशन भी करवाना है। पुत्र फिरोज, अमजद और इम्तियाज फाजलपुरा स्थित मकान में रहते हैं। असगर ने आरोप लगाया तीनों ने मकान पर कब्जा कर रखा है। जब पुत्रों से ऑपरेशन के लिए 50 हजार रुपए मांगे तो इंकार कर दिया और कहा कल मरना है तो आज मर जाओ। जब पुत्रों द्वारा रुपए नहीं देने पर मकान खाली करवाने को कहा तो जान से मारने की धमकी दी। असगर ने पुत्रों के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत की है। एएसपी श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधरकोठीस्थित बृहस्पति भवन के समीप अनिश्चितकालीन धरने की मांग के लिए जनसुनवाई में एक युवक ने फरियाद की। सुदामानगर निवासी श्रवण राय ने अधिकारियों को बताया जिला अस्पताल के सामने रोकस द्वारा उसे दुकान के बदले 18 नंबर दुकान आवंटित की जाना थी। 4 वर्ष से वह रोकस के चक्कर लगा रहा है लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर और एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप के कारण उसे दुकान आवंटित नहीं की जा रही। दुकान आवंटन नहीं होने पर वह परिवार सहित कोठी पर धरने पर बैठ जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन भाजपा नेता की रहेगी।