पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटों पर महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए शेड बनेंगे

घाटों पर महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए शेड बनेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | सिंहस्थके लिए घाटों पर जूता स्टैंड की जरूरत नहीं है, महिलाओं के कपड़े बदलने के शेड बनाए जाना चाहिए। सिंहस्थ की व्यवस्था के लिए तय उप समितियों के जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। समितियों में शामिल हर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी को पहले से पता होगा कि उन्हें करना क्या है। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर ने मंगलवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में घाट उप समिति की बैठक ली। बैठक में घाट उप समिति के काम काज की चर्चा की गई। अधिकारियों कर्मचारियों के सुझावों के बाद संभागायुक्त ने उप समिति का जॉब कार्ड तैयार करने को कहा। जॉब कार्ड एक हफ्ते में तैयार हो जाएगा। पस्तौर ने हरेक समिति का इसी तरह का जॉब कार्ड बनाने को कहा। बैठक में तय हुआ कि घाटों पर जूता स्टैंड की जरूरत नहीं रहेगी लेकिन महिलाओं के कपड़े बदलने के अधिक शेड बनाए जाना चाहिए। यहां पेयजल व्यवस्था भी जरूरी है।