कॅरियर की बात भास्कर के साथ
उज्जैन | दैनिकभास्कर उज्जैन द्वारा एमपी पीएससी प्री मेन्स की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप कॉम्पीटिशन का िन:शुल्क आयोजन किया जा रहा है। मैरिट में आने वाले 20 विद्यार्थियों को भास्कर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेरिट में आए प्रथम 70 विद्यार्थियों काे 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। परीक्षा 15 फरवरी को नालंदा अकादमी में सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। रजिस्ट्रेशन 12 फरवरी तक होंगे। फार्म सुबह 11 से शाम 6 बजे तक भास्कर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए पंकज पांडे से 9713010515 पर संपर्क कर सकते हैं।