पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंदीहॉल के ऊपर लगाए कांच खतरनाक

नंदीहॉल के ऊपर लगाए कांच खतरनाक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकालेश्वरमंदिर में मंगलवार को मंदिर प्रशासन ने नंदीहॉल के ऊपर नैवेद्य द्वार के सामने की ओर लाल पत्थर जाली तोड़कर यहां खतरनाक स्थिति में कांच लगवा दिए। ध्यान देने की बात यह है कि जिस जगह पर कांच लगाए हैं, ठीक इसके पास से श्रद्धालु दर्शन कर बाहर जाते हैं।

किसी भी दिन भीड़ में धक्का-मुक्की होने पर यहां हादसा हो सकता है। मंदिर समिति के अधिकारियों ने यहां क्या सोचकर कांच लगवाए यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन यहां कांच लगाना खतरे से खाली नहीं है। पंडे-पुजारी के मुताबिक पहले यहां लाल पत्थर की मजबूत जालीनुमा दीवार होने से कोई परेशानी नहीं थी। उज्जैन विकास प्राधिकरण के जरिए समिति ने कांच लगवाए। जिसमें करीब एक लाख रुपए खर्च का अनुमान है। आगामी शिवरात्रि पर्व एवं भविष्य में सिंहस्थ को देखते हुए यहां कांच लगे रहना उचित है या नहीं इस पर प्रशासन ध्यान दें।

^नैवेद्यद्वार के सामने से होकर श्रद्धालु बाहर निकलते हैं। पूर्व में बनी पत्थर की जाली आगे की ओर बनी थी। आवागमन में परेशानी को देखते हुए जाली हटाकर कांच लगवाए है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। जयंतजोशी, प्रशासक मंदिर प्रबंध समिति