परीक्षा पास की फिर भी पोस्टिंग नहीं
उज्जैन | स्वास्थ्यविभाग द्वारा 21 पदों के लिए आयोजित की गई स्टॉफ नर्स की भर्ती में उत्तीर्ण होने के एक माह बाद भी युवतियों को पदस्थ नहीं किया जा रहा है। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2014 को हुई थी। 30 जनवरी को पदस्थापना के लिए बुलाया और कहा कि दोबारा सूचना दी जाएगी। इसकी शिकायत लेकर युवतियां बृहस्पति भवन पहुंची थीं। यहां सीएमएचओ डॉ.अशोक यादव से उन्होंने पदस्थापना को लेकर चर्चा की।