वसंत विहार में भागवत आज कृष्ण जन्म
उज्जैन| वसंतविहार में रामानंद महाराज की भागवत मेंं मंगलवार को महाराज ने कपिल मुनि, दक्ष प्रजापति एवं सती का यज्ञ कुंड में प्रवेश के प्रसंग सुनाए। बुधवार को कृष्ण जन्म प्रसंग की कथा सुनाई जाएगी। वसंत विहार विकास मंच एवं महिला मंडल द्वारा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। 14 फरवरी को कथा का हवन पूजन एवं भंडारे के साथ समापन होगा।