रवींद्र मुनि का नयापुरा में मंगल प्रवेश
उज्जैन | उपाध्यायरवींद्र मुनि, सहज मुनि, रमणीक मुनि एवं साध्वी मंडल ने मंगलवार को नमकमंडी स्थित महावीर भवन स्थानक से नियमित प्रवचन के पश्चात विहार किया। मुनि मंडल का नयापुरा स्थानक भवन में मंगल प्रवेश हुआ। शाल भद्र चपलोद ने बताया रवींद्र मुनि महाराज के बुधवार सुबह 9.15 से 10.15 बजे तक नयापुरा स्थानक में प्रवचन देंगे दोपहर में सुभाषनगर स्थानक जाएंगे। गुरुवार सुबह 9.15 से 10.15 बजे तक सुभाषनगर स्थित स्थानक में उनके प्रवचन होंगे। गुरुवार दोपहर को ही मुनि मंडल इंदौररोड स्थित महावीर तपोभूमि पर विश्राम कर इंदौर के लिए विहार करेगा।