- Hindi News
- सैकड़ों युवाओं को मिली जॉब, हजारों को राह
सैकड़ों युवाओं को मिली जॉब, हजारों को राह
शासकीयमाधव साइंस कॉलेज में सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय कॅरियर मार्गदर्शन मेला कैम्पस में सैकड़ों शिक्षित युवाओं को कंपनियों में जॉब मिली हैं। साथ ही व्यापार करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के द्वारा रोजगार लोन के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर रोजगार कार्यालय द्वारा लगाई गई कॅरियर मार्गदर्शन प्रदर्शनी से हजारों युवाओंं को सरकारी नौकरी और अन्य फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए नई राह मिली।
राज्य शासन की कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सोमवार से शुरू हुए कैंपस इंटरव्यू में मंगलवार को भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। रोजगार अधिकारी एमके अग्निहोत्री ने बताया दो हजार युवाओं के पंजीयन हुए हैं। इनमें से करीब 300 युवाओं को कंपनियों ने चयनित किया है, जबकि 450 युवाओं को प्लेसमेंट मिला है। कुछ कंपनियों की जरूरत सोमवार को पूरी हो गई थी।
कॅरियर मार्गदर्शन मेले में पंजीयन कराते युवा।
इन कंपनियों में मिली जॉब
सोमग्रुप ऑफ कंपनीज- 32 पदों पर
लियान ग्लोबल- 25
शिवशक्ति बायोप्लांटेक - मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर- 25
नव किसान बायोप्लांटेक- 25
रिलायंस लाइफ- पार्ट टाइम
श्री जी पॉलीमर्स- 14 ट्रेनी केमिस्ट
पीजीट्रेनी केमिस्ट
कटारियाग्रुप ने 100 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया। बुधवार को इंटरव्यू होगा। इंस्पायर जॉब सॉल्यूशन ने 300 युवाओं को प्लेसमेंट दिया हैं।
कॅरियर कैंपस