- Hindi News
- मन्नार गुड़ी से भगत की कोठी के लिए उज्जैन होकर नई ट्रेन
मन्नार गुड़ी से भगत की कोठी के लिए उज्जैन होकर नई ट्रेन
उज्जैन | मन्नारगुड़ी से भगत की कोठी के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से शुरू की गई है। यह ट्रेन 12 फरवरी से नियमित संचालित की जाएगी। रेल बजट 2014 में घोषित साप्ताहिक ट्रेन की अब शुरुआत की गई है। बुधवार को यह ट्रेन भगत की कोठी पहुंचेगी।
गुरुवारसे नियमित रूट पर- प्रतिगुरुवार भगत की कोठी से दोपहर 3 बजे चलेगी। 4.55 बजे नागदा, 6.20 बजे उज्जैन, शुजालपुर, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर, चेन्नई, एग्मोर, चिदाम्बरम होते हुए शनिवार को शाम 6 बजे मन्नार गुड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार प्रति सोमवार मन्नार गुड़ी से चलेगी।