पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन श्रावक संघ के 36 पदाधिकारियों के इस्तीफे, 15 को नए सिरे से चुनाव

जैन श्रावक संघ के 36 पदाधिकारियों के इस्तीफे, 15 को नए सिरे से चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नमकमंडी के वर्तमान अध्यक्ष विमलचंद्र मूथा सहित कार्यकारिणी से जुड़े निर्वाचित एवं मनोनीत 40 में से करीब 36 पदाधिकारियों-सदस्यों ने हाल ही में एक साथ पद से इस्तीफा दे दिया। अब 15 फरवरी को नए सिरे से संघ के चुनाव की तैयारी चल रही है। इसमें समन्वय एवं संघ एकता पैनल चुनाव मैदान में है। संघ के करीब 785 सदस्य वोटिंग कर नए अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

अध्यक्ष मूथा एवं पूरी कार्यकारिणी के इस्तीफे का कारण स्पष्ट सामने नहीं आया लेकिन चर्चा है कि संघ के 2010 के बाद से चुनाव नहीं हुए है, जबकि हर दो वर्ष में चुनाव का नियम है। इसके चलते समाज का एक धड़ा चुनाव कराने की मांग कर रहा था। इसी को लेकर पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से 11 जनवरी को संघ के संरक्षक रामचंद्र श्रीमाल को इस्तीफे सौंप दिए थे लेकिन समाज से जुड़ा मामला होने से सार्वजनिक नहीं किया। चुनाव होने तक मदनलाल दुग्गड़ को कार्यवाह अध्यक्ष नियुक्त किया था।

ये चुनाव कार्यक्रम

स्थानकसे जुड़े सुनील श्रीमाल के मुताबिक 15 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती कर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी कांतिलाल भटेवरा रहेंगे।

^अध्यक्ष बनने के बाद से समाज हित में कार्य कर रहे थे। चुनाव की मांग पर मुझ सहित 36 सदस्यों ने संरक्षक को इस्तीफा सौंपा। 15 फरवरी को नई कार्यकारिणी चुनी जाएगी। विमलचंद मूथा, पूर्व अध्यक्ष श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ