- Hindi News
- दाे महिलाएं इंदौर रैफर, छह मरीजों की रिपोर्ट नहीं आई
दाे महिलाएं इंदौर रैफर, छह मरीजों की रिपोर्ट नहीं आई
स्वाइनफ्लू के संदेह में उपचार करवा रही दो ग्रामीण महिलाओं को माधवनगर अस्पताल से इंदौर रैफर किया है। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं छह अन्य मरीजों के स्वाब के नमूने लेकर सोमवार को जांच के लिए जबलपुर स्थित लैब भेजा था, जहां से अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। संभावना है कि बुधवार को रिपोर्ट आएगी। मंगलवार को कोई भी संदिग्ध मरीज जांच के लिए नहीं पहुंचा। ध्यान रहे कि 8 दिन में स्वाइन फ्लू के 9 मरीज सामने चुके हैं। इनमें चार की मौत हो चुकी है। छह मरीजों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड रहने तक स्वाइन फ्लू रहेगा, उसके बाद इसका असर कम हो जाएगा। गर्मी आने पर यह खत्म हो जाएगा। इधर ग्राम गुरािड़या सांगा की गर्भवती महिला की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
आजभी पिलाएंगे काढ़ा
तरणतालस्थित प्रेस क्लब परिसर में बुधवार को सुबह 11 से अपरान्ह 4 बजे तक काढ़ा पीने जा सकते हैं। यह काढ़ा आयुर्वेदिक है तथा इसे नि:शुल्क पिलाया जा रहा है। ध्यान रहे कि स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आने के बाद सोमवार से प्रेस क्लब परिसर में आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जा रहा है। यहां स्कूल के बच्चे भी पहुंच रहे हैं।
स्वास्थ्य संचालक डॉ.बीएनएस चौहान मंगलवार देर शाम को माधवनगर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच उपचार के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध साधनों मरीजों की संख्या तथा उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। उन्हें बताया गया कि अब तक 13 मरीजों के स्वाब के नमूनों की जांच करवाई जा चुकी है,जिनमें से 9 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। चार मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.अशोक यादव, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.डीपीएस गहरवार, माधवनगर अस्पताल प्रभारी डॉ.विनोद गुप्ता नोडल अधिकारी डॉ.एचपी सोनानिया आदि मौजूद थे।