पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लास वन डॉक्टर्स का इमरजेंसी ड्यूटी करने से इंकार

क्लास वन डॉक्टर्स का इमरजेंसी ड्यूटी करने से इंकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में क्लास वन डॉक्टर्स की इमरजेंसी ड्यूटी लगाए जाने से जिला अस्पताल प्रशासन डॉक्टर्स आमने-सामने हो गए हैं। क्लास वन डॉक्टर्स मंगलवार को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.डीपीएस गहरवार के पास पहुंचे और कहा कि हमसे इमरजेंसी ड्यूटी नहीं ली जा सकती। हमारे पास कोर्ट का आदेश है। डॉ.गहरवार ने स्पष्ट कहा इमरजेंसी ड्यूटी के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण के आदेश हैं। आप लोगों को ड्यूटी करना होगी। मैं आपकी बात शासन तक पहुंचा देता हूं।

जिला अस्पताल प्रशासन ने क्लास वन डॉक्टर्स (विशेषज्ञ चिकित्सक) की इमरजेंसी ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत डॉक्टर्स को इमरजेंसी खुली रहने के दौरान दोपहर 1 से रात 9 बजे तक ड्यूटी करना होगी। जिला अस्पताल, सख्याराजे प्रसूतिगृह शिशु वार्ड के करीब 31 डॉक्टर्स की इमरजेंसी ड्यूटी मंगलवार से लगा दी गई है। मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ के पदाधिकारियों क्लास वन डॉक्टर्स ने इसका विरोध किया है। डॉ.सीएम पुराणिक, डॉ.बीबी पुरोहित, डॉ.एमएल मालवीय, डॉ.आर व्यास, डॉ.जीएस बंबोरिया, राजू निदारिया, डॉ.वायके व्यास, डॉ.अनिल भार्गव, डॉ.यूपीएस मालवीय सहित अन्य डॉक्टर्स ने प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.गहरवार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि हमसे इमरजेंसी ड्यूटी नहीं ली जाए। न्यायालय के आदेश के तहत हमें इमरजेंसी ड्यूटी से मुक्त किया गया है। हमसे ड्यूटी ली जाना कोर्ट की अवमानना है। उन्होंने कोर्ट का आदेश भी दिखाया। वहीं डॉ.गहरवार ने कहा पीएस के आदेश पर ड्यूटी लगाई है। उज्जैन में इमरजेंसी ड्यूटी पर न्यायालय का स्टे नहीं है। चिकित्सा अधिकारी संघ के ज्ञापन को फैक्स के माध्यम से शासन को भेज दिया है। इस बारे में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ.दिलीप नागर को अवगत कराया गया है।

अस्पताल में डॉक्टर की कमी होने से परेशानी

जिलाअस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर्स की कमी से आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से अस्पताल प्रशासन ने क्लास वन डॉक्टर्स से भी ड्यूटी लिए जाने के आदेश जारी किए। शासन के भी आदेश है कि क्लास वन डॉक्टर्स से काॅल वीआईपी ड्यूटी के अलावा इमरजेंसी ड्यूटी भी ली जाए।

^क्लास वन डॉक्टर्स से इमरजेंसी की ड्यूटी नहीं ली जा सकती है। इसके लिए कोर्ट के भी आदेश हैं। ड्यूटी ली जाएगी तो कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट लगाई जाएगी। डॉ.अनिलभार्गव, संभागीय सचिव, मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ

^पीएसके आदेश के पालन में क्लास वन डॉक्टर्स की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। इसका पालन चिकित्सकों काे करना चाहिए। उनकी बात शासन तक पहुंचा दी गई है। डॉ.डीपीएसगहरवार, प्रभारी सिविल सर्जन