पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम चरण में शहर के तीन सौ खंभों पर चमकेगी एलईडी

प्रथम चरण में शहर के तीन सौ खंभों पर चमकेगी एलईडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। शहरके स्ट्रीट लाइट खंभों पर एलईडी लगाने का काम जल्दी शुरू होगा। पहले चरण में तीन सौ खंभों पर एलईडी लगाई जाएगी। राज्य सरकार ने सिंहस्थ को देखते उज्जैन में स्ट्रीट लाइट खंभों पर एलईडी लाइट्स लगाने के लिए 10 करोड़ रु. की योजना मंजूर की है। पायलेट प्रोजेक्ट में तीन सौ एलईडी लगेगी। मंगलवार को नगरीय प्रशासन विभाग के सलाहकार जेसी यादव, ननि उपायुक्त आरपी श्रीवास्तव, विद्युत कंपनी के ईई केके शर्मा प्रकाश विभाग के उपयंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव के बीच पायलेट प्रोजेक्ट को लागू करने को लेकर निर्णायक चर्चा हुई।