- Hindi News
- जमीन अधिग्रहण मामलों को जल्द निपटाने के लिए विशेष काउंटर
जमीन अधिग्रहण- मामलों को जल्द निपटाने के लिए विशेष काउंटर
उज्जैन | खानडायवर्सन सहित सिंहस्थ कार्यों में जमीन अधिग्रहण के मामलों का तेजी से निराकरण करने के लिए भू-अर्जन अधिकारी रोहण सक्सेना के कार्यालय में विशेष काउंटर बनाया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर और ऑपरेटर की व्यवस्था जल संसाधन विभाग करेगा। विशेष काउंटर बन जाने से इन प्रकरणों का जल्दी फैसला होगा। इससे कामों में रही रुकावट दूर होगी।