एसपी ने आरक्षक को दिया इनाम
उज्जैन | एसपी एमएस वर्मा ने आरक्षक राजीव शुक्ला को एक हजार रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है। नीलगंगा थाने के आरक्षक राजीव ने चेक बाउंस के स्थाई वारंटी शास्त्री नगर गली नंबर दाे निवासी रामेश्वर छाबड़ा को शनिवार को नरवर के पास से पकड़ा था। वह बाइक से कूदकर भागने न पाए इसलिए उसे पकड़ने के बाद बच्चों की तरह आगे पेट्रोल टैंक पर बैठाकर थाने ले आया। भास्कर ने आरक्षक की इस तरकीब को फोटो के साथ रविवार के अंक में प्रकाशित किया था। स्थाई वारंटी पकड़ने और ड्यूटी के प्रति संवेदनशील होने पर एसपी ने खुश होकर उसे एक हजार रुपए का इनाम दिया।