पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशन से लूट के आरोप में महिला गिरफ्तार

स्टेशन से लूट के आरोप में महिला गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन से जीआरपी ने रविवार को एक महिला को लूट के आरोप में पकड़ा है। यह महिला बीना की रहने वाली है और इस पर एक अन्य महिला का टेबलेट पीसी बैग से लूटने का आरोप है। ट्रेन में यात्रा के दौरान उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यह घटना हुई। बैग से टेबलेट निकालकर भागती महिला को जैसे ही दूसरी महिला ने देखा तो वह भागने लगी। इस पर महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी एवं जीआरपी के जवानों ने उसे धरदबोचा।

पुलिस ने बताया अमिता सोलंकी निवासी बागली देवास रतलाम - बीना पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रही थी। बैग में टेबलेट रखा था। वहीं कुछ दूरी पर बैठी आरती पति सूरज गौड़ निवासी बीना उम्र 28 वर्ष ने उसके बैग से टेबलेट निकाल लिया और भागने लगी। महिला ने शोर मचाया तो पुलिस जवानों ने उक्त महिला चोर को पकडा। अमिता की शिकायत पर जीआरपी थाने में बीना की रहने वाली उक्त महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे महिला थाने पहुंचा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...