पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक ही परिवार के सात लोग घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक ही परिवार के सात लोग घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत से काम कर लौट रहे एक ही परिवार के सात लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल हो गए। घायलों में पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं। सभी को माधवनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्हेल थाना क्षेत्र के आलोट जागीर निवासी संजय पिता भेरूलाल भारती रविवार को परिवार समेत खेत में काम करने गया था। दोपहर में करीब 12.15 बजे संजय परिजनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा कर घर आ रहा था। रास्ते में गड्ढे में पहिया उतरने से गाड़ी असंतुलित हो गई। रफ्तार अधिक हाेने से संजय जब तक गाड़ी को संभालता, तब तक ट्रैक्टर अौर ट्रॉली दोनों पलट गई। ट्रॉली में बैठी पूजा, निशी, राजूबाई, संगीता, गुड्डी पति बालू सिंह, रामकुंवर पिता भुवन सिंह घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग मदद को दौड़े। घायलों को माधवनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय को दाहिने पैर, पूजा को बाएं और गुड्डी व निशी को दाएं हाथ, राजूबाई को दाएं पैर व हाथ, संगीता को दाएं पैर में चोट आई। रामकुंवर को सिर व हाथ में चोट आई।

घायलों को माधवनगर अस्पताल ले जाते परिजन।

निगेटिव न्यूज
सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...