श्रमदान कर चक्रतीर्थ का निरीक्षण
उज्जैन | िशप्रा शुद्धिकरण अभियान के तहत श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य सुनहरी घाट पर शिप्रा सफाई श्रमदान में शामिल हुए। मंत्री ने घाट के किनारे पर पौधाारोपण भी किया। नागदा के ग्रेसिम उद्योग के श्रमिक भी उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। शहर के युवाओं ने श्रमदान में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया गया। इसके पश्चात श्रम मंत्री द्वारा चक्रतीर्थ का निरीक्षण किया गया। िशप्रा शुद्धिकरण के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान के तहत मंत्री आर्य ने हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर कलेक्टर कवीन्द्र कियावत एवं अधिकारी मौजूद थे।