ये बोलने का स्थान नहीं कर्मस्थली है, आकर प्रेरणा लें
प्रदेश के हर जिले में ऐसा केंद्र खुले। जिस तरीके से यहां काम होता है, ये बोलने का स्थान नहीं, कर्मस्थली है। यहां आकर प्रेरणा लें।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने यह बात रविवार को अंबोदिया स्थित सेवाधाम में अवेदना केंद्र लोकार्पण के दौरान कही। उन्होंने कहा अच्छा काम करते रहो, लोग अपने आप जुड़ेंगे। वे दोपहर 12 बजे सेवाधाम पहुंची। गेट पर आश्रम के बच्चों ने गायत्री मंत्र से उनकी अगवानी की। सेवाधाम संस्थापक सुधीरभाई गोयल ने उन्हें सेवाधाम की गतिविधियों से परिचित कराया। मास्टर अंकित सभागृह से लेकर नवनिर्मित अवेदना केंद्र के बारे में बताया। करीब दो घंटे वे आश्रम में रही। उन्होंने आशीर्वाद देने की बात तो कही लेकिन कोई घाेषणा नहीं की।
आश्रम संस्थापक गोयल ने कहा ताई मेरी मां हैं और अब सेवाधाम में रहने वालों की भी। मैं खुद सभी दायित्वों से मुक्त होना चाहता हूं। इस बीच सात मिनट की परिवर्तन फिल्म भी दिखाई गई। इसमें आश्रम की स्थापना और अन्य गतिविधियों के साथ डिडवानिया रतनलाल व आश्रम से जुड़े लोगाें का भाषण दिखाया गया। आखिरी में मंच पर सुधीरभाई को निवाला खिलाकर 12 वर्षीय अन्न त्याग संकल्प की पूर्णाहुति की।
अवेदना केंद्र के लोकार्पण के बाद दीप प्रज्जवलन करतीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, डॉ. वेदप्रताप वैदिक व अन्य। इनसेट आश्रम में स्थित अवेदना केंद्र का भवन।
राष्ट्र विभूति सम्मान लेने से इनकार
लोकसभा अध्यक्ष को राष्ट्र विभूति सम्मान की घोषणा हुई तो हाथ जोड़कर उन्होंने सम्मान लेने से इनकार कर दिया। मंच सेे बोली, मैंनेे बहुत बड़ा विभूतित्व का काम नहीं किया, जो मैं यह सम्मान लूं। जो खुद अपने दु:ख को मन में रखकर दूसरों के दु:ख के साथ जिएं, वही जीवन है। अाज मुझसे दो गलतियां हो गई। सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंची तो पहले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। सेवाधाम उज्जैन से दूर है, मुझे पता होता तो कुछ समय पहले निकलती। यह मेरी गलती है। मेरी दूसरी गलती मैं यहां पहली बार आई।
वैदिक ने कहा-सुधीर भाई फादर टेरेसा
पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने कहा लोकसभा अध्यक्ष तो कई हुए लेकिन जिस स्नेह भाव से ताई संसद चलाती हैं, वह आदर्श है। एक मदर टेरेसा थी, सुधीर भाई फादर टेरेसा हैं। 20 साल पहले सुधीरभाई की मां ने मुझसे कहा मेरा बेटा पागल हो गया है, उसे समझाओ। तब मैंने कहा था, वे अच्छा काम कर रहे हैं।
ये थे उपस्थित: कार्यक्रम में सेवाधाम विकास परिषद के अध्यक्ष गिरीश जे. शाह, महामंडलेश्वर स्वामी प्रखरजी महाराज, अनाम प्रेम प्रमुख दादाजी मुंबई, उज्जियिनी वरिष्ठ नागरिक संगठन के आेमप्रकाश खत्री, राजेंद्रसिंह हाड़ा।
लाेकार्पण