मेला दुकानों की लॉटरी की तारीख 17 को तय होगी
उज्जैन | सिंहस्थ मेला क्षेत्र में दुकानों की लॉटरी की तारीख 17 फरवरी को तय होगी। मेला प्रशासन नगर निगम के माध्यम से मेले में दुकानों का आवंटन करेगा। इसके लिए 12 फरवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। 1145 दुकानों के विरुद्ध 2653 आवेदन आए हैं। प्रशासन लॉटरी निकाल कर दुकानें देगा। आवेदकों ने बड़नगर रोड की दुकानों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए हैं, जबकि कुछ सेक्टर्स में दुकानों की संख्या से भी कम आवेदन आए हैं। ऐसे में लॉटरी के बाद कुछ जगह दुकानें खाली रह जाने की संभावना बन रही है। ऐसे में मेला प्रशासन लॉटरी के बाद खाली रह गई दुकानों के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित कर सकता है। हालाकि अभी इस बारे में मेला प्रशासन कोई अधिकृत बात कहने को तैयार नहीं है।