सिंहस्थ में लगाई जाने वाली एलईडी टेंडर मामले में 12 को सुनवाई होगी
उज्जैन | नगर निगम के सिंहस्थ क्षेत्र में लगाई जाने वाली एलईडी के टेंडर को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में की गई अपील की सुनवाई 12 फरवरी को होगी। इसके लिए निगमायुक्त अविनाश लवानिया दिल्ली जा सकते हैं। हाई कोर्ट ने टेंडर निरस्त कर जांच के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने निगम को काम चालू रखने के आदेश देते हुए जांच पर भी रोक लगाई थी। इस अपील पर 12 फरवरी को सुनवाई होना है।