पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में टॉप गोल्डन गेहूं 2125 रुपए बिका

मंडी में टॉप गोल्डन गेहूं 2125 रुपए बिका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में टॉप क्वािलटी गोल्डन गेहूं 2125 रुपए के भाव से बिका। 75 से 100 रुपए नए गेहूं में कम हो गए। क्वािलटी सुपर आने से नीचे भाव 1650 रुपए के बन आए हैं। आवक बढ़ने के साथ खरीदी पॉवर नहीं बढ़ा बुधवार से एक दो बड़ी पार्टी नए गेहूं की खरीदी का मुहूर्त करेगी। इस बार सीजन जल्दी शुरू होने से केन्वासर्स आढ़तिये मीिडयेटर तो खरीदारों को व्यापार शुरू करने की राय दे रहे हैं। गुजरात की पार्टी बसंत पंचमी के बाद ही मंडी से गेहूं खरीदी का मैदान पकड़ेगी। व्यापारी वर्ग बगैर मांग के नया गेहूं खरीदकर गोदाम में डंप कर रहे हैं। मांग कलर के कारण एक तरफा रहेगी। इन्हीं संभावनाओं पर व्यापार चल रहा है। पद्मावती केन्वासर्स के कांित सकलेचा ने बताया इस बार व्यापार जल्दी शुरू हो रहा है। गेहूं की टॉप क्वािलटी देशभर में फेमस हो रही है।

नया व्यापार में आया : एफसीआई की ई टेंडरिंग में मिलर्स ही खरीदार बन कर उभरेंगे। नया गेहूं अब ट्रेडर्स को फायदा देने से पुराने का व्यापार नाममात्र का माना जा रहा है। गेहूं का लमसम व्यापार फायदे के साथ नुकसान भी दे गया। बेचे माल का पैमेंट भी लंबे समय बाद की िस्थति की चर्चा है।

बीज टच सोयाबीन 4301 रुपए बिका : सोयाबीन के भाव जमीन पकड़ने लगे। वायदा डिब्बा दिनभर िमनट दर मिनट मायनस चलता रहा। सुबह 80 रुपए मायनस 3 मिनट में 40 रुपए कवर फिर शाम को 13 रुपए मायनस पर बंद हो गया। न बेचा न खरीदा िसर्फ सट्‌टेबाजी ही हो गई। मंडी आवक में बीज टच सोयाबीन 4301 रुपए बिका। मंडी में गिरते भाव पर आवक भी निराशाजनक रही। मंडी यार्ड में बीज वाले ही अिधक दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश बाहर बड़े सौदे ग्रेडिंग सोयाबीन के पास होने की खबर है। आगे अिधक रिस्क नहीं उठाना पड़े इसे देखते हुए गाड़ी लोड होने लगी है। इस बार बीज में लोकल सोयाबीन कम बिकने की संभावना में ही बेचने की िस्थति आ गई। कम लाभ देर से भुगतान वाली शर्तों पर भी सोयाबीन बेचे जाने की खबर है।

हाईटेक व्यापार : मालवा क्षेत्र का सोयाबीन बीज में पास होने से इसका एक तरफा बिजनेस हाईटेक सिस्टम से किए जाने की खबर है। लंबे समय से इस व्यापार में लगे लोग बाहर होकर अन्य व्यापार करने लगे और नए वर्ग अब हाईटेक बीज वाला िबजनेस करने लगेंगे।

डालर चना 6390 रुपए बिका : एग्री कल्चर बिजनेस में मंडी व्यापारी लगातार नुकसान में ही चल रहे हैं। सोयाबीन व्यापार नुकसान में नए गेहूं का जल्दी चला कारोबार जीरो ग्राहकी पर आ गया। डालर चने का बगैर मांग का व्यापार डोमेिस्टक में ही पनप रहा है। विदेशों में डालर चने के कंटेनर घटे होने से इस व्यापार का भविष्य स्पष्ट नहीं है। मंडी में जरुर टॉप क्वािलटी डालर चने की ऊंची नीलाम बोली चल रही है। मंगलवार को 6390 रुपए के डालर में ऊंचे भाव रहे। विशाल चना टॉप 4400 रुपए बिका। कांटा चना 4180 रुपए बिका। इस प्रकार के चने में खरीदारों का कोई खास रुझान नहीं रहा।

लाल मिर्च का व्यापार बढ़ा : कृिष उपज मंडी के अंतर्गत लाल िमर्च, िसंगदाना, गुड़ आिद िकराना वस्तुओं पर िनयमानुसार टेक्स लगता है। इस बार लाल मिर्च से बाजार सरोबार है। मेन मार्केट दौलतगंज, बुधवारिया, फ्रीगंज ही माने जाते हैं। इस बार मिर्च का व्यापार अच्छा बताया गया है।

उज्जैन|गेहूं लोकवन 1450 से 2125, मिल 1450 से 1550, क्रॉस 2035, सोयाबीन 3650 से 4301, चना देशी 4180, चना डालर 6000 से 6390, चना विशाल 4400 रुपए। आलू 200 से 330 रुपए। प्याज 130 से 250 रुपए। लहसुन 1500 से 6500 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3250 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1400 से 1425, कपास्या 2200 से 2350, खली खामगांव 2400 से 2550 रुपए। उज्जैन मावा : 160 रुपए किलो। शाजापुर| सोयाबीन 3518 से 3685, गेहूं 1541 से 1741, चना कांटा 3975 से 4131, चना मौसमी 3951, मसूर 3550 से 4400, धनिया 3940 से 5425, रायडा 3175 से 3580 रुपए। महिदपुर| सोयाबीन 3591 से 3640, गेहूं 1480 से 1943, चना 4267, चना डालर 5800 से 6005, धनिया 4000, रायडा 3506 रुपए। खाचरौद| सोयाबीन 3520 से 3674, गेहूं 1402 से 1891, चना 3870 से 4050, चना डालर 5675 रुपए। तराना| सोयाबीन 3500 से 3725, गेहूं 1500 से 1900, चना कांटा 3700, चना मौसमी 3800 से 4425, चना डालर 6100 रुपए। बड़नगर| सोयाबीन 3430 से 3705, गेहूं 1540 से 1941, चना 3620 से 4370, चना डालर 6180, मसूर 4800, बटला 4901, लहसुन 2200 से 6150, मैथी दाना 5699 रुपए। आगर| सोयाबीन 3200 से 3732, गेहूं 1500 से 1750, मक्का 1391, चना विशाल 4301, चना डालर 5850, धनिया 7301, मसूर 5000, रायडा 3630 रुपए के भाव रहे।

खबरें और भी हैं...