(डॉ. लक्ष्मी बघेल)
उज्जैन। शासन के आदेश के तहत डीएचओ पद से डॉ.यादव को सीएमएचओ बनाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से आदेश जारी हो गए हैं। सोमवार को वे ज्वाइन करने के लिए सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे थे लेकिन उन्हें चार्ज नहीं मिला। डॉ.लक्ष्मी बघेल ने चार्ज देने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि अभी मेरा आदेश नहीं आया है कि मुझे कहां पदस्थ किया गया है। मेरा आदेश आने पर ही सीएमएचओ का चार्ज दूंगी।
मैं यदि चार्ज दे देती हूं तो मैं कहां ज्वाइन करूंगी। ऐसे में डॉ.यादव कोई नीतिगत फैसले नहीं ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग में इसको लेकर अंदरूनी चर्चा चल रही है। हालांकि सोमवार को डॉ.लक्ष्मी बघेल के भोपाल जाने की वजह से डॉ.यादव ने उनकी सीट पर बैठकर कार्य निपटाए। उन्होंने कलेक्टर कियावत से मुलाकात कर चार्ज लिए जाने के संबंध में चर्चा की। मंगलवार को डॉ.बघेल उन्हें चार्ज नहीं देती हैं तो डॉ.यादव सीएमएचओ का एकतरफा चार्ज ले लेंगे। बताया जाता है कि कलेक्टर की ओर से उन्हें हरी झंडी मिल गई है।
इनका कहना: '' मेरी पद स्थापना संबंधी आदेश अभी नहीं आया है। ऐसे में मुझे कहां के लिए रिलीव करेंगे। मेरा आॅर्डर आने पर मैं चार्ज दे दूंगी।'' डॉ.लक्ष्मीबघेल, सीएमएचओ
''कलेक्टर साहब से बात हो गई है। मेडम मुझे चार्ज नहीं देतीं हैं तो मंगलवार को मैं एक तरफा चार्ज ले लूंगा।'' डॉ.अशोक यादव, सीएमएचओ।