पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गज महालक्ष्मी मंदिर में आज दुग्धाभिषेक

गज महालक्ष्मी मंदिर में आज दुग्धाभिषेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गज महालक्ष्मी मंदिर में आज दुग्धाभिषेक

उज्जैन। श्राद्धपक्ष की अष्टमी पर नईपेठ स्थित प्राचीन श्री गज महालक्ष्मी मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे। पुजारी पं. राजेश शर्मा ने बताया इस अष्टमी को हाथी अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं मिट्टी का हाथी बनाकर उस पर लक्ष्मी विराजित कर आटे से बने गहने अर्पित करती हैं। पं. शर्मा ने बताया सुबह 8 से 10 बजे तक दुग्धाभिषेक किया जाएगा। माता का सोलह शृंगार कर महाआरती की जाएगी। शाम 6 से रात 8 बजे तक भजन संध्या होगी। इसके बाद महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।