- Hindi News
- आज से चार दिन मैंटेनेंस, 17 काॅलोनियों की बंद रहेगी बिजली
आज से चार दिन मैंटेनेंस, 17 काॅलोनियों की बंद रहेगी बिजली
भासं.उज्जैन। एस्सेलविद्युत वितरण कंपनी की टीम द्वारा मंगलवार से चार दिन तक सिंधी काॅलोनी, बिड़ला हाॅस्पिटल, महाकाल वाणिज्यिक त्रिवेणी विहार फीडर पर मैंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 17 काॅलोनियों की बिजली बंद रहेगी। पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया मंगलवार को माधवनगर, राजस्व काॅलोनी, एलआईसी कार्यालय, पीएनटी काॅलोनी, बैंक ऑफ इंडिया की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं बुधवार को महाकाल वाणिज्यिक सेक्टर सी, गुरुवार को महाकाल वाणिज्यिक, नानाखेड़ा, प्रगतिनगर, अन्नपूर्णा नगर, अंबेडकर नगर शुक्रवार को दीप्ति परिसर, कीर्ति विहार, अमरनाथ एवेन्यू, त्रिवेणी विहार, शनिमंदिर, शंकरवासा अंजुश्री काॅलोनी में बिजली बंद रहेगी।