पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाते खोलने के मांगे 100 रुपए

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाते खोलने के मांगे 100 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाते खोलने के लिए रुपए मांगे जाने पर सोमवार सुबह फ्रीगंज स्थित सेठी बिल्डिंग में कियोक्स सेंटर पर ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। माधवनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राहकों के रुपए वापस करवाए। मामला सामने आने पर भोपाल के आईसेक्ट के अधिकारियों ने कियोस्क सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

एसआई अभिषेक गौतम ने बताया सेठी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर नयापुरा के संतोष कुमार साढ़े तीन माह से भारतीय स्टेट बैंक का कियोक्स सेंटर संचालित कर रहे हैं। यहां ऋषिनगर की दिव्यानी और किरण चौबे छाजेड़ के कियोस्क सेंटर का काम देख रही हैं। दिव्यानी ने रविवार को काम छोड़ दिया था, जिससे छाजेड़ सोमवार सुबह जल्दी सेंटर पहुंच गए।
इसी दौरान जिन लोगों ने खाता खुलवाया वे लोग गए। उनसे पता चला दिव्यानी ने खाता खोलने के नाम पर 100 रुपए लिए थे। छाजेड़ से दिव्यानी को सेंटर पर बुलवाकर ग्राहकों के रुपए वापस कराए। संतोष ने कहा सेंटर पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक जीरो बैलेंस पर खाते खोले जाते हंै। 12 बजे बाद सर्वर डाउन होने से दिव्यानी और किरण चौबे सुबह जल्दी अाकर काम करते थे। उसके काम छोड़ने के बाद सुबह जल्दी पहुंचा तो दिव्यानी द्वारा खाते खुलवाने के साथ एटीएम के लिए 100-100 रुपए लेने का पता चला। दिव्यानी को पुलिस को घर भेजने की धमकी देकर वापस बुलाया फिर उसने रुपए वापस लौटा दिए।
ग्राहकों ने किया हंगामा, कियोस्क सेंटर का लाइसेंस निरस्त, पुलिस ने वापस कराए रुपए
एक नजर
एसबीआईब्रांच
30
कियोस्कसेंटर
90
खाताधारक
1.68लाख


जन-धन योजना में खाता खुलवाने के लिए किया वार्डों का आवंटन
बैंक का नाम शाखा वार्ड क्रमांक
बैंकऑफ इंडिया अरविंद नगर 19
मक्सी रोड 40, 41
नागझिरी 3,5
सेठीनगर 52
छत्री चौक 21, 33
इलाहाबाद बैंक फ्रीगंज 37
एक्सिस बैंक कंठाल 4,7
बैंक ऑफ बड़ौदा क्षीरसागर 18, 24
बैंक ऑफ महाराष्ट्र सांवेर रोड 45, 49
कैनरा बैंक फ्रीगंज 43
घी मंडी 29, 30, 35
कॉर्पोरेशन बैंक भरतपुरी 51
देना बैंक फ्रीगंज 44
इंडियन बैंक फव्वारा चौक 27
इंडियन आेव्हरसीज बैंक भरतपुरी 53
ओरिएंटल बैंक नई सड़क 36
पंजाब एंड सिंध बैंक फव्वारा चौक 46
महानंदानगर 38
सेंट्रल बैंक फ्रीगंज 47
स्टेट बैंक की पटियाला फ्रीगंज 39
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बुधवारिया 8, 9, 16
चिमनगंज मंडी 6,17
नानाखेड़ा 48
पटनी बाजार 32, 34
माधव कॉलेज 25
यूको बैंक कमरी मार्ग 13, 14
यूनियन बैंक फव्वारा चौक 26
ऋषिनगर 42, 50
नर्मदा झाबुआ ग्रा.बैंक भैरवगढ़ 1, 2, 3
दानी गेट 11, 12, 22

''घटना के बाद संतोष कुमार के सेंटर का लाइसेेंस निरस्त कर दिया है। सेंटर बंद होने से अब ग्राहकों को एसबीआई से सुविधा मिलेगी।'' यूएस दोहरे, जिलासनवयक, कियोस्क सेंटर
(सेंटर पर कार्यरत महिला कर्मचारी से पूछताछ करती एसआई जुबैदा शेख। )