- Hindi News
- नकली मंगलसूत्र लूटने में पकड़ाए स्नेचर से असली वारदात भी खुली
नकली मंगलसूत्र लूटने में पकड़ाए स्नेचर से असली वारदात भी खुली
वेदनगरमें महिला से झपटा मंगलसूत्र नकली था लेकिन वारदात में पकड़ाए बदमाश से नानाखेड़ा क्षेत्र में 13 दिन पहले हुई चेन स्नेचिंग का पता चल गया। नानाखेड़ा पुलिस अब आरोपी को मंगलवार को रिमांड पर लेकर अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करेगी। वहीं स्नेचर की बाइक का नंबर बताने वाली युवती को पुरस्कृत करने के लिए प्रस्ताव भेजेगी।
सीएसपी विजय डावर ने बताया वेदनगर निवासी रीना सक्सेना रविवार रात बेटी के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश रीना के गले से असली की गफलत में आर्टिफिशियल मंगलसूत्र तोड़ ले गया था। घटना के दौरान युवती ने उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया था। इस पर टीआई विवेक कनोडिया ने खोजबीन कर लोहारपट्टी के रवि पिता जगदीश राठौर (21) को पकड़ा। उससे वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूटा मंगलसूत्र मिल गया। उससे 1 सितंबर को मंजू सिंघल से लूटी गई चेन का भी पता लग गया है। अन्य वारदात का पता लगाने के लिए मंगलवार को कोर्ट से रिमांड पर लेंगे। वहीं बाइक का नंबर बताने वाली युवती को पुरस्कृत करने के लिए एसपी को प्रस्ताव भेजेंगे।
इन वारदातों का सुराग नहीं
3अप्रैल: देवासरोडपर हर्षा पमनानी से चेन स्नेचिंग।
8जून : पाकीजाशो रूम के सामने पूजा बड़वाल से चेन लूटी।
9जून : सेठीनगरमें चित्रा से चेन झपटी गई।
23अगस्त: इस्कॉनमंदिर के पास कीर्ति बैराठी से चेन झपटी।
1सितंबर: मक्सीरोडपर सीमा गर्ग से चेन लूटी।
संदिग्धदिखे तो यहां करें कॉल
कंट्रोलरूम 2527143,100, शांतिदूत 2525253, एएसपी राजेश व्यास 94256- 93048, सीएसपी डॉ. सौरभ मिश्रा 94253-17285, विजय डावर 94254-60607 टीआई आरके सिंह 89590- 61111, एमएस परमार 94253-32306 या संबंधित थाने फोन करें।
^वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग की जा रही है। अधिकांश मामले ट्रेस हो गए हैं। शेष केस का खुलासा करने का प्रयास कर रहे हैं।\\\'\\\' अनुराग,एसपी
14 दिन में पांच वारदात
शहरमें चेन स्नेचिंग बढ़ती जा रही है। 1 सितंबर को मक्सीरोड पर सीमा गर्ग नानाखेड़ा क्षेत्र में मंजू सिंघल से चेन झपटी। 11 सितंबर को मेट्रो टॉकीज गली में प्रेमलता जैन एके बिल्डिंग पर वृद्धा से चेन लूटने का प्रयास हुआ, वहीं रविवार को रीना से वारदात हुई। याद रहे इस वर्ष 18 चेन स्नेचिंग के मुकदमे दर्ज हुए। चार महिलाओं ने प्रयास और चार से नकली चेन-मंगलसूत्र लूटने पर केस