- Hindi News
- भासं. उज्जैन। बाजारमें व्यापार व्यवसाय में खुल्ले पैसे की दिक्कत से
भासं. उज्जैन। बाजारमें व्यापार-व्यवसाय में खुल्ले पैसे की दिक्कत से
भासं. उज्जैन। बाजारमें व्यापार-व्यवसाय में खुल्ले पैसे की दिक्कत से निपटने के लिए भारतीय स्टेट बैंक बुधवारिया ने समर्थ सेवा संस्थान के सहयोग से सोमवार को नईसड़क पर शिविर में आम लोगों को 3 घंटे में 50 हजार रुपए की चिल्लर बांटी। बैंक के जनसंपर्क अधिकारी कैलाश नागवानी ने बताया दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक शिविर में ब्रांच मैनेजर सुनील लाहुरे, संस्था अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी ने चिल्लर की थैलियां उपलब्ध कराई। बैंक मैनेजर लाहुरे ने कहा आगामी दिनों में अन्य जगह शिविर लगाकर सिक्के वितरित करेंगे।
3 घंटे में बांटे 50 हजार के सिक्के