पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता बहनों की रक्षा के लिए हम शस्त्र उठाने को तैयार

माता-बहनों की रक्षा के लिए हम शस्त्र उठाने को तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विहिपके संत आचार्य शेखर ने कहा है कि माता-बहनों की रक्षा के लिए जब भगवान राम को शस्त्र उठाने पड़े थे, हम भी इसके लिए तैयार हैं। किसी रावण को सीता का अपहरण नहीं करने दिया जाएगा।

आचार्य ने दो दिन पहले भी एक चैनल को लव जेहाद को लेकर इसी तरह का बयान दिया था। आचार्य ने भास्कर को बताया नगर में चार सौ बालिकाएं गैर हिंदू युवकों के संपर्क में हैं। इनमें से 75 को असामाजिक तत्वों की चंगुल से मुक्त कराया जा चुका है। अन्य मामलों में भी टीम काम कर रही है। हमारा दायित्व है कि माता बहनों की रक्षा करें। भगवान राम को भी इसके लिए शस्त्र उठाने पड़े थे। हम एक हाथ में शास्त्र तो दूसरे हाथ में शस्त्र भी रखते हैं। हमारी माताएं भी शस्त्रधारी हंै और वक्त आने पर अपना शौर्य दिखाने को तैयार है। आचार्य ने कहा एक सप्ताह में लव जेहाद के 8 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस और प्रशासन के लिए भी यह चिंता की बात होना चाहिए। जो तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं, उन्हें सबक सिखाना हमें आता है, उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। आचार्य का कहना है कि गरबा उत्सव के दौरान सभी आयोजक गैर हिंदुओं को प्रवेश दें। फोटो परिचय पत्र देख कर ही प्रवेश दिया जाए। पालकों से भी आग्रह है कि वे घर से गरबा मंडल तक जाते वक्त अपनी बेटियों पर नजर रखें। गरबा मंडलों पर हमारी टीम नजर रखेगी।

आजविश्वकर्मा पूजन

उज्जैन. ज्योतिनगरस्थित ऑफिसर्स क्लब में विश्वकर्मा पूजन समारोह मंगलवार शाम 6 बजे होगा। बिजली कर्मचारी संघ पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सुधीर तावसे ने बताया मुख्य अतिथि भारतीय जनता मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री केशवलाल गुप्ता होंगे। तावसे ने बताया 17 सितंबर को इंदौर में जयंती कार्यक्रम प्रस्तावित है, इसलिए उज्जैन में कार्यक्रम मंगलवार का आयोजित किया गया है।