पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्कॉन में भक्तिचारू जी का कल जन्मोत्सव

इस्कॉन में भक्तिचारू जी का कल जन्मोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन. भरतपुरीइस्कॉन मंदिर में 17 सितंबर को स्वामी प्रभुपाद का स्मृति उत्सव मनेगा। मंदिर में विद्युत रोशनी फूलों की सजावट की जाएगी। पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया संयोग से इस दिन स्वामी भक्तिचारू महाराज का जन्मदिन भी है। बुधवार सुबह 7.45 से 9 बजे तक भक्तिचारू महाराज के साउथ अफ्रीका से लाइव प्रवचन, दोपहर 12.15 बजे आरती, शाम 6 बजे पुरस्कार वितरण, 7.30 बजे पाद प्रक्षालन के साथ रात 9.15 बजे केक काटकर स्वामीजी का 69 वां जन्मोत्सव मनाएंगे। इस बीच पुष्पांजलि महा कीर्तन भी होगा।

आजबस के इंटरव्यू

उज्जैन। महाकालमंदिर प्रबंध समिति द्वारा जल्द शुरू की जा रही उज्जैन दर्शन बस सेवा के लिए ड्राइवर, क्लीनर गाइड की नियुक्ति के लिए प्रशासन द्वारा गठित समिति के अधिकारी इंटरव्यू लेंगे। महाकाल मंदिर के प्रवचन हॉल में दोपहर में इंटरव्यू होंगे। इसके लिए 25-30 आवेदन आए हैं। इंटरव्यू के लिए आरटीओ, यातायात विभाग एवं महाकाल मंदिर समिति के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।