- Hindi News
- केरलवासियों ने अयप्पा मंदिर में मनाई जन्माष्टमी
केरलवासियों ने अयप्पा मंदिर में मनाई जन्माष्टमी
भासं. उज्जैन. केरलसे यहां आकर रह रहे मलियाली समाज के लोगों ने सोमवार को मंगल कॉलोनी स्थित श्री अयप्पा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया। घरों में भी कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। केरल के पंचांग अनुसार जब रोहिणी नक्षत्र के संयोग में सूर्य सिंह राशि में आता है तब केरल में मलियाली लोग जन्माष्टमी मनाते हैं। इस दिन पांडवों द्वारा स्थापित केरल में भारत के सबसे बड़े कृष्ण मंदिर गुरुवायु में जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। अयप्पा मंदिर के पुजारी आनंद शर्मा ने बताया इसी परंपरा को निभाते हुए उज्जैन में रह रहे मलियाली समाज के लोगों अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चन कर भजन किए शाम को अनेक दीपों से भगवान की आरती का केरल के पकवानों का भोग लगाकर उत्सव मनाया। उज्जैन में केरल से आए करीब एक हजार लोग निवासरत है।
ओणमउत्सव 21 सितंबर को मनेगा
मलियालीसमाज ओणम के स्वागत में 21 सितंबर को उत्सव मनाएगा। मलियाली एसोसिएशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम देवासरोड स्थित शर्मा परिसर में होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे जाएंगे। रंगोली सजाई जाएगी समाजजनों का विशेष भोज होगा। 25 सितंबर को मंगल कॉलोनी स्थित श्री अयप्पा मंदिर में भी ओणम उत्सव मनेगा।