- Hindi News
- शिवेंद्र सिंह बनेंगे भोपाल प्राधिकरण के सीईओ या सिंगरोली निगमायुक्त
शिवेंद्र सिंह बनेंगे भोपाल प्राधिकरण के सीईओ या सिंगरोली निगमायुक्त
उज्जैन। यूडीएसीईओ शिवेंद्र सिंह भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ या सिंगरोली के नगर निगम आयुक्त बन सकते हैं। उनका यूडीए में कार्यकाल पूरा हो गया है। उनके तबादले की अटकलें चल रही है,जिसमें यह बताया जा रहा है कि सिंह या तो भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बनेंगे या फिर सिंगरोली में नगर निगम आयुक्त हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी नवीन पदस्थापना की नोटशीट वल्लभभवन भेज दी है। यूडीए सीईओ का कहना है इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।