पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटी सेल ने जारी किया भाजपा संवाद सेतु

आईटी सेल ने जारी किया भाजपा संवाद सेतु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईटी सेल ने जारी किया भाजपा संवाद सेतु

उज्जैन. भाजपाकी जिला कार्यसमिति की बैठक में नया संवाद एप्लीकेशन जारी किया गया। भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सचिन सक्सेना ने बताया वाट्सएप की तर्ज पर प्रदेश आईटी सेल ने एक एप्लीकेशन तैयारी की है, इससे गूगल प्ले स्टोर से सीधे डाउनलोड किया जा सकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय, आईटी सेल प्रदेश कार्य समिति सदस्य अर्पण गोपाले, जिला संयोजक कपिल कटारिया, पुष्पेंद्र चित्तौड़ा आदि मौजूद थे।

आयुषविंग स्थानांतरित

उज्जैन। जिलाक्षय रोग चिकित्सालय के पीछे संचालित आयुष विभाग की तीन इकाइयां आयुष विंग, होम्योपैथिक क्लीनिक एवं यूनानी क्लीनिक अब जिला चिकित्सालय के प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित हो गई है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोदकुमार बैरागी ने बताया सिंहस्थ के मद्देनजर निर्मित हो रहे 450 बिस्तरों वाले अस्पताल के कारण इसे स्थानांतरित किया गया है।