सोयाबीन दवाओं की बिक्री में कमी
सोयाबीन दवाओं की बिक्री में कमी
उज्जैन। सोयाबीनउपज पर इस साल दवाओं का उपयोग कम हुआ है। मौसम की बेरूखी और पानी की कमी ने सोयाबीन उपज को अधर में ला दिया। किसानों की किस्मत ने साथ दिया और देर से बारिश शुरू हुई लेकिन सोयाबीन उपज को फायदा होने लगा। चारानाशक, इल्लीनाशक दवाओं की बिक्री प्रतिवर्ष करोड़ रुपए की होती है। इस साल दवाओं का स्टॉक रह गया। खरीदा माल कम बिकने से बड़ी पूंजी भी इसमें जाया हो गई। किसानों के अनुसार इस बार दवाओं का डोज कम ही देना पड़ा। गांव-गांव में दवाओं के डेमो चले जरूर लेकिन बिक्री में खासी कमी रही। नवरात्रि बाद मंडियों में नई सोयाबीन बिकने आने लगेगी।