- Hindi News
- अजजा वर्ग के युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण
अजजा वर्ग के युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण
उज्जैन के युवाओं के लिए कल भोपाल में काउंसिलिंग शिविर
उज्जैन. प्रदेशमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न उद्योगों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण योजना के तहत भोपाल में बुधवार से तीन दिवसीय काउंसिलिंग एवं चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर मप्र रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद के कार्यालय में होगा। यह जानकारी आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री ज्ञानसिंह ने देते हुए बताया 16 सितंबर के शिविर में आगर मालवा और 17 सितंबर के शिविर में उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर और नीमच के युवक-युवतियों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा।
इनकाप्रशिक्षण : टॉवल/कपड़ाविविंग, टैक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, प्लास्टिक सामग्री निर्माण, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयर एंड मैंटेनेंस, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, कम्प्यूटर से कार्टून फिल्म, विज्ञापन फिल्म का निर्माण, इंडस्ट्रीयल वायरमैन, मार्केटिंग सेल्स कार्य आदि।
शिल्पियोंसे मिले संभागायुक्त
उज्जैन। संभागायुक्तडॉ. रवींद्र पस्तौर ने सोमवार को भैरवगढ़ में प्रिंट शिल्पियों से चर्चा की। वर्कशॉप में शिल्पियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा आगामी दिनों में बैठक कर शिल्पियों के आर्थिक उत्थान, मार्केटिंग एवं कम लागत पर ज्यादा उत्पादन हो, इसकी योजना तैयार की जाएगी।