- Hindi News
- हिंदी सेवियों का सम्मान कर मनाया हिंदी समारोह
हिंदी सेवियों का सम्मान कर मनाया हिंदी समारोह
हिंदी सेवियों का सम्मान कर मनाया हिंदी समारोह
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। सरस्वतीशिशु मंदिर ऋषिनगर एवं युग निर्माण शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार दोपहर सरस्वती स्कूल ऋषिनगर में हिंदी सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री शशिकांत फड़के थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रदीप पांडे थे। अध्यक्षता संयुक्त संचालक शिक्षा एमएस राठौर ने की। कार्यक्रम में आनंद मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ, खालिक भाई मंसूरी, शिवप्रसाद शर्मा एवं छात्र ओमप्रकाश परमार का शाल-श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। संचालन प्राचार्य महेंद्र भगत ने किया एवं आभार सत्यनारायण नाटानी ने माना।