पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन इंदौर नानस्टॉप एसी बसें शुुरू

उज्जैन-इंदौर नानस्टॉप एसी बसें शुुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। उज्जैन-इंदौर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए दो नाॅन स्टाप एसी बसें शहर में चलना शुरू हो गई हैं। जय बाबा बाल हनुमान ट्रेवल्स द्वारा बसों का शुभारंभ देवासगेट बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर 3.30 बजे शिक्षा मंत्री पारस जैन, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक डॉ.मोहन यादव, निगम सभापति सोनू गेहलोत, आरटीओ शैलेंद्र निगम, मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक सीएस वशिष्ठ, नीमच आरटीओ एसके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर रवाना कर किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता योगेश शर्मा, पं.प्रदीप गुरु, राकेश अग्रवाल, अंजनेश शर्मा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।
बस संचालक जानी गुरु ने बताया दोनों दोनों बसें प्रतिदिन 8 फेरे लेंगी। बसों का किराया 80 रुपए प्रति यात्री है। प्रत्येक बस में 41 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। एसी बस में सीट आरक्षण के लिए पूर्व बुकिंग उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए देवासगेट बस स्टैंड स्थित बाबा बाल हनुमान ट्रेवल्स पर 0734-2551115 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये रहेगा बस शेड्यूल

उज्जैन जाने का समय

सुबह8.30 बजे

सुबह 9.05 बजे

दोपहर 3.35 बजे

दोपहर 4.40 बजे

इंदौर से यह समय

सुबह 10.50 बजे

सुबह 11.25 बजे

शाम 6.05 बजे

रात 7.50 बजे
बसों को हरी झंडी दिखाते मंत्री पारस जैन, समीप हैं सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, निगम सभापित सोनू गेहलोत अन्य।