पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाल उठा आंतरिक बायपास के इंदौर फोरलेन और उन्हेल रोड वाले मुहानों पर क्या होगा

सवाल उठा-आंतरिक बायपास के इंदौर फोरलेन और उन्हेल रोड वाले मुहानों पर क्या होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह

अनदेखी

मप्रसड़क विकास निगम द्वारा 94.30 करोड़ रु. की लागत से बनाए जा रहे आंतरिक बायपास के इंदौर फोरलेन वाले मुहाने और उन्हेल रोड वाले मुहाने पर वाहनों के आवागमन की क्या व्यवस्था होगी, यह अधिकारियों को भी नहीं पता। यह सवाल सोमवार को संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर की स्टैंडअप मीटिंग के दौरान खड़ा हुआ।

पस्तौर ने चौथी स्टैंडअप मीटिंग सिंहस्थ के लिए बेहद उपयोगी माने जा रहे इस आंतरिक बायपास पर की। इंदौर फोरलेन से शुरू हुए रोड के कुछ कदम की दूरी पर ही शिप्रा है, जिस पर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। इस रोड पर दो आरओबी, दो अंडर पास और तीन ब्रिज सहित छोटी-बड़ी कुल 46 पुल-पुलियाएं बनाई जा रही हैं। इसकी लंबाई करीब 14 किलोमीटर है। बीओटी के आधार पर बनाए जा रहे इस रोड से इंदौर फोरलेन, चिंतामन रोड, बड़नगर रोड, उन्हेल रोड एक दूसरे से जुड़ेंगे। आंतरिक रोड भी इससे जुड़ेंगे। इसका निर्माण मई 2014 से शुरू हुआ था और मार्च 2015 तक पूरा किया जाना है।

निर्माण कार्यों का अवलोकन करते संभागायुक्त पस्तौर मौजूद अन्य अधिकारी।

इस रोड की योजना बनाते वक्त इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि इंदौर फोरलेन से शुरुआत में और उन्हेल रोड पर खत्म होने वाले भाग पर वाहनों का आवागमन कैसे सुगम होगा। इसके लिए रोटरी का प्रावधान नहीं किया गया है। इसे योजनाकारों की अनदेखी ही कहा जाएगा। हालांकि संभागायुक्त पस्तौर ने कहा कि दोनों स्थानों का मामला समझ लिया है। इसके प्रावधान किए जाएंगे। अवलोकन के दौरान अधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी दिए हैं।

नदी किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित होगा

संभागायुक्तने कहा त्रिवेणी से शिप्रा के दोनों किनारों का दोबारा सर्वे कराकर सीमांकन कराएं। किनारे पर कितनी जमीन निजी और कितनी सरकारी है, इसका रिकार्ड तैयार करें। इसके बाद दोनों किनारों पर प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और पौधारोपण होगा। कालियादेह महल से त्रिवेणी तक घाटों का विकास करने के निर्देश भी जल संसाधन विभाग को दिए। भैरगवढ पुल पर दोनों तरफ गंदगी का अंबार देख पस्तौर ने जल संसाधन अधिकारियों को फटकार भी लगाई और मंगलवार से ही सफाई शुरू करने को कहा।

यात्रियोंके आवागमन का सर्वे होगा

सिंहस्थके दौरान यात्रियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए सड़कों के प्रावधान किए हैं। पीडब्ल्यूडी यह भी सर्वे कर रहा है कि किस मार्ग पर कितनी भीड़ आएगी,