सिंहस्थ फाइनल योजना के लिए आज होगा मंथन
सिंहस्थमेले के आयोजन की रूपरेखा तय करने और फाइनल योजना बनाने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे बृहस्पति भवन में अधिकारियों की सिंहस्थ समितियों की संयुक्त बैठक होगी। सभी समितियां अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके आधार आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर करेंगे।
सिंहस्थ के आयोजन की प्राथमिक तैयारियां और निर्माण कार्य के बाद प्रशासन मेले की फाइनल योजना बनाना चाहता है। संभागायुक्त ने इसके लिए अधिकारियों की 15 समितियां गठित की है। हर समिति अपने कार्यक्षेत्र की फाइनल योजना तैयार करनी है। इसमें क्या काम हो चुके हैं, कौन से काम चल रहे हैं और क्या काम होना है। इनकी समय सीमा क्या है। कितना खर्च इन पर आएगा। माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के 2015 के बजट में सिंहस्थ के लिए एकमुश्त राशि की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए राज्य सरकार को फाइनल योजना देना है। इसके अलावा इससे प्रशासन के सामने यह स्थिति भी स्पष्ट होगी कि कितना काम होना है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
प्लानरइंजीनियर्स की डिमांड
सिंहस्थमेला की आयोजनों को अंतिम रूप देने के लिए अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तथा नगर निगम में प्लानर्स नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा है। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर ने टीएनसीपी में एक संयुक्त संचालक, एक उप संचालक और दो सहायक संचालक सिंहस्थ के लिए नियुक्त करने का आग्रह किया है। इसके अलावा नगर निगम में भी शहर के लिए और मेला क्षेत्र के लिए भी निगम में दो सिटी प्लानर नियुक्त करने का आग्रह किया है। मेला क्षेत्र की आयोजना के लिए यह पद मांगे गए हैं।