- Hindi News
- पुलिस लैपटाॅप की तलाश में आरोपी को लेकर धार गई
पुलिस लैपटाॅप की तलाश में आरोपी को लेकर धार गई
भासं. उज्जैन. चारदिन पहले सुभाषनगर की एक छात्रा से ज्यादती के मामले में नीलगंगा पुलिस सोमवार को लैपटाप की तलाश में आरोपी को लेकर धार गई है। वहीं एक अन्य केस के आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। टीआई एमएस परमार ने बताया 11 सितंबर को सुभाषनगर की छात्रा ने धार निवासी प्रतीक उपाध्याय हाल मुकाम इंदौर पर ज्यादती का आराेप लगाया था। पीड़िता ने प्रतीक के लैपटॉप में भी अश्लील फोटो होने का बताया था। तलाश के लिए प्रतीक को लेकर टीम को धार भेजा है। इधर शनिवार को जन्मदिन मनाने के बहाने साथी कर्मी के साथ नागदा के मेहमूद खान ने दुष्कर्म किया था। मेहमूद को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। प्रतीक और मेहमूद को रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
आजपुण्यतिथि उत्सव
उज्जैन। अप्राजीव्यायामशाला में मंगलवार को गुरुवर्य अच्युतानंद स्वामी महाराज का पुण्यतिथि उत्सव मनाया जाएगा। अध्यक्ष गुरुप्रसाद जोशी ने बताया शाम 5 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भंडारा होगा।