पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाइयों ने पीट पीटकर मार डाला

भाइयों ने पीट पीटकर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाइयों ने पीट पीटकर मार डाला

इंदौर| दोदिन पूर्व सुपर कॉरिडोर पर बाइक के साथ मिली उज्जैन के युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक का गुणावद की रहने वाली एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग था। इसका पता उसके भाइयों को चला तो उन्होंने युवक को जंगल में ले जाकर पीट-पीट कर मार डाला। मौत होने के बाद उसके शव को उसी के दोस्त की बाइक पर सुपर कॉरिडोर इलाके में बैठाकर छोड़कर भाग गए। एसपी पश्चिम आबिद खान ने बताया उज्जैन के मताना कला थाना नरवल के रहने वाले 40 वर्षीय युवक अरमान पिता इब्राहिम पटेल की लाश मंगलवार को सुपर कॉरिडोर पर बाइक के साथ मिली थी।





उसकी मौत को हादसा बताने के उद्देश्य से लाश को बाइक पर रखकर सुपर कॉरिडोर पर फेंका था। पीएम में शव पर मारपीट के निशान मिलने पर हत्या का दर्ज किया था।









अरमान पत्थर कटिंग का काम करता था। वह घर वालों गुणावद में काम करने जाने का बोलकर निकला था, लेकिन यहां उसका कोई काम नहीं था। वह यहां अपनी प्रेमिका सलमा से मिलने के लिए आया था।

योजना बनाकर बुलाया और की हत्या-एएसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया सलमा अपने घर पहुंची तो उसके भाई अल्लानूर पिता मिराद छोटे भाई अमजद ने उसके मोबाइल में अरमान की रिकार्ड हुई बातें सुन ली। इस पर दोनों भाइयों ने अपने मामा के लड़के रईस और उसके दोस्त देवीलाल कुमावत के साथ योजना बनाकर उसे बुलाया और जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधा और पीटकर हत्या कर दी। एरोड्रम पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।