पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर दा के गीत सहेज कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड

किशोर दा के गीत सहेज कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. पार्श्व गायक किशोर कुमार के गाए गीतों का दुनिया में सबसे अधिक कलेक्शन कर उज्जैन के पुष्पेंद्रसिंह वाधवा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल हो गए हैं। वाधवा के पास किशोर दा के गाए कुल 2905 गीतों में से 2804 गीतों का कलेक्शन है, जो दुनिया में किसी के भी पास नहीं है।
किसी गायक के द्वारा गाए गीतों का भी दुनिया में यह सबसे अधिक कलेक्शन है। इस अनूठे संग्रह के लिए वाधवा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल हुआ है।

रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं केवल शौक के लिए किया कलेक्शन: विवेकानंदनगर निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह वाधवा पेशे से एक फॉर्मास्युटिकल कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। बकौल पुष्पेंद्र उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं बल्कि केवल शौक के लिए किशोर दा के गीतों का कलेक्शन किया। किशोर कुमार के गीत उन्हें बचपन से पसंद थे। धीरे-धीरे उनके पास कई गीतों का संग्रह हो गया। वाधवा के पास एमपी-3 फॉर्मेट में यह गीत हैं।
इसके अलावा गीतों की लिखित में एक लिस्टिंग भी तैयार की है। गीतों का कलेक्शन एमपी-3 फॉर्मेट में कुछ इस तरह सॉर्टिंग कर तैयार किया है कि मात्र 4 से 5 सेकंड में किसी भी गीत को आसानी से ढूंढा जा सकता है।

वाधवाके पास किशोर कुमार के अलावा गजल गायक जगजीत सिंह, गुलाम अली सहित अन्य गायकों के भी कई कलेक्शन हैं।

एक अन्य रिकॉर्डधारी ने दिया दावा पेश करने का सुझाव

करीब एक वर्ष पहले त्रुटिपूर्ण नोट सिक्कों के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले शहर के दवा व्यापारी ब्रजमोहन खंडेलवाल ने वाधवा को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए दावा प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी। इसके बाद पुष्पेंद्र ने यह दावा पेश किया।
उनके कलेक्शन की जांच के बाद सितंबर 2014 में वाधवा का नाम दुनिया में किसी गायक के गाए गीतों का सबसे अधिक कलेक्शन करने के लिए दर्ज किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से हाल ही में उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र, टीशर्ट आैर बेच भिजवाए गए हैं।