आज शहर में यहां बंद रहेगी बिजली
आज शहर में यहां बंद रहेगी बिजली
उज्जैन। रामकीकंपनी द्वारा केबल डालने एवं पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से शुक्रवार को 11 केवी फीडर से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पांडयाखेड़ी, मुल्लापुरा, मोहनपुरा, सदावल बड़नगर रोड की बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा सुबह 10 से 11.30 बजे तक नानाखेड़ा, भरतपुरी, ऋषिनगर, श्रीविशाला, व्यासनगर, मुनिनगर, वेदनगर सुभाषनगर में सप्लाई प्रभावित रहेगी।