उज्जैन. इंदिरानगर निवासी वकील नीलिमा सिसौदिया इंदौर की सीमा परमार के बीच मंगलवार को कोठी पर विवाद हुआ था। पुलिस की ओर से केस दर्ज नहीं करने पर बुधवार को वकीलों ने दो बजे तक काम नहीं किया था। पुलिस ने दोपहर में सीमा आदि और रात को वकील नीलिमा नीरज चौधरी पर केस दर्ज कर दिया।
वकीलों पर केस दर्ज करने पर अभिभाषक संघ ने गुरुवार दोपहर काम बंद की घोषणा कर दी। वकीलों ने कोठी परिसर में नारेबाजी कर स्टापर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। फिर देवासरोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने करीब एक घंटा चक्काजाम किया। वकीलों ने मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ. असित यादव से वकीलों पर दर्ज केस खत्म करने और सीमा आदि को गिरफ्तार करने की मांग की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वकीलों ने जाम खत्म कर दिया लेकिन शाम तक कोर्ट में काम नहीं किया। शाम को वकीलों का दल एसपी एमएस वर्मा से भी मिला।
पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले वकील चक्काजाम के बाद में पुलिस की ही लॉरी में लिफ्ट लेकर कोर्ट पहुंचे।
वकीलों ने अपनी मांग के लिए चक्काजाम किया था। बस फोड़ने की जानकारी नहीं है। शाम को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेपी गुप्ता के समक्ष एसपी एमएस वर्मा से चर्चा हो गई है। उनके द्वारा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है। हम शुक्रवार से काम करेंगे। - मिश्रीलालचौधरी, सचिवमंडल अभिभाषक संघ
वकीलों पर दर्ज प्रकरण के विरोध में देवासरोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने सड़क पर बैठकर चक्काजाम और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते वकील। दूसरे चित्र में देवासरोड पर ही जाम के दौरान सिटी बस स्कूल बस को रोकते अिभभाषक।
इस वर्ष चक्काजाम करने पर शहर के थानों में करीब एक दर्जन केस दर्ज हुए हैं लेकिन गुरुवार को कोठी और देवासरोड पर हुए चक्काजाम को एएसपी डॉ. यादव सीएसपी विजय डावर ने नहीं माना। वहीं पुलिसकर्मियों के सामने क्रिस्त ज्योति स्कूल की बस फोड़ने के मामले में भी ड्राइवर जगदीश सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मौके पर आरआई किरण शर्मा, टीआई आरके सिंह, एमएस परमार भारी फोर्स मौजूद था।
^ निर्माण कार्य के कारण रोड डायवर्ट होने के कारण वकील