आज कांग्रेस का धरना
उज्जैन। मध्यप्रदेशकांग्रेस के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी किसानों को यूरिया-खाद, बीज एवं बिजली संकट को लेकर किसानों को रही समस्या पर चिमनगंज मंडी गेट आगर रोड पर विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला ग्रामीण अध्यक्ष जयसिंह दरबार के अनुसार प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता और अकर्मण्यता के चलते यूरिया, बीज बिजली संकट के कारण किसान परेशान हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ने बताया समूचे मप्र में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में वरिष्ठ कांग्रेसजन, किसान कांग्रेस, सेवादल सदस्य, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भाराछासं, वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।