पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौनीबाबा स्वर्ण जयंती महोत्सव आज से

मौनीबाबा स्वर्ण जयंती महोत्सव आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। मंगलनाथमार्ग स्थित मौनी तीर्थ गंगाघाट पर संत मौनी बाबा का स्वर्ण जयंती महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। मानस भूषण संत डॉ. सुमन भाई के सान्निध्य में 12 से 14 दिसंबर तक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

प्रतिदिन शाम 6 बजे घाट पर गंगा आरती होगी देश के ख्यात कलाकार मंच से प्रस्तुति देंगे। गंगाघाट मंच पर तीनों दिन शाम के कार्यक्रम में संत मौनी बाबा भक्तों को दर्शन देने के लिए उपस्थित होंगे। शुक्रवार दोपहर विक्रम शिला हिंदी विद्यापीठ बिहार का वार्षिक अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर के 400 हिंदी के विद्वान भाग लेंगे। विशिष्टजनों को विद्या वाचस्पति, विद्या सागर मानद उपाधि सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आजप्रतीक का वादन अनुप्रिया का कथक

शुक्रवारशाम 7.30 बजे सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत होगी। पीआरओ दीपक राजवानी ने बताया पहले दिन दिल्ली के पं. प्रतीक चौधरी का सितार वादन, मुंबई की अनुप्रिया मुखर्जी का कथक नृत्य एवं जसवंत सिंह का गायन होगा। 40 बच्चों को सांदीपनि कृष्ण पुरस्कार देंगे।

मौनी बाबा