पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनी राष्ट्रीय संविमर्श कल से

दो दिनी राष्ट्रीय संविमर्श कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। विक्रमविवि में 13-14 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय संविमर्श में पांच विश्वविद्यालयों के कुलपति शिरकत करेंगे। विक्रम विवि आैर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नईदिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में यूजीसी मैपकॉस्ट भोपाल के सहयोग से दो दिनी राष्ट्रीय संविमर्श का आयोजन होगा। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने बताया संविमर्श में विक्रम विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉ. एमएस हाड़ा के अलावा हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) केंद्रीय विवि गढ़वाल के कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल, हिमाचल प्रदेश विवि शिमला के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल के कुलपति प्रो. बीके कुठियाला, अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विवि भोपाल के कुलपति प्रो. मोहनलाल छीपा आैर चित्रकूट ग्रामोदय विवि के कुलपति प्रो. एनसी गौतम शामिल होंगे।