- Hindi News
- मकान निर्माण में देरी पर सीईओ बोले ठेकेदारों पर करो कार्रवाई
मकान निर्माण में देरी पर सीईओ बोले-ठेकेदारों पर करो कार्रवाई
पंजीयन फार्म के 500 रुपए कैसे किए
यूडीएकी आवासीय व्यावसायिक संपत्ति के पंजीयन फार्म की कीमत 100 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दी है। हितग्राहियों पर बढ़ाए पांच गुना भार के संबंध में गुरुवार को भास्कर ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था। सीईओ शिवेंद्र सिंह ने पंजीयन फार्म की कीमत बढ़ाए जाने के मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक राकेश बुखारिया से पूछा पंजीयन फार्म के 500 रुपए कैसे कर दिए। इस पर बुखारिया ने सफाई दी कि इंदौर विकास प्राधिकरण से जो फाॅर्मेट लाए थे, उसमें वहां के पंजीयन फार्म की कीमत 500 रुपए है। इस वजह से यहां भी फार्म की कीमत 500 रुपए की है। इस पर सीईओ ने नाराजगी भी जताई। ध्यान रहे यूडीए ने बोर्ड से मंजूरी के बगैर ही पंजीयन फार्म की कीमत 100 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दी है। इसका हितग्राही जमकर विरोध कर रहे हैं। वे संभागायुक्त यूडीए चेयरमैन रवींद्र पस्ताैर तथा कलेक्टर कवींद्र कियावत से मांग करेंगे कि फार्म की कीमत कम की जाए।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
यूडीएसीईओ शिवेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्राधिकरण सभाकक्ष में इंजीनियर्स संपदा शाखा के बाबुओं अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सिंहस्थ के निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष जोर दिया। इन कार्यों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के लिए कहा। साथ ही आदेश दिए कि मकानों के निर्माण समय-सीमा में पूरे नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करो। उन्हें नोटिस जारी किया जाए। उसके बाद भी कार्य में गति नहीं आए तो ठेका समाप्त करने की कार्रवाई करें। संपदा शाखा के बाबुओं से भी कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने पूछा किस टेबल पर कितनी फाइलें अटकी हैं। हितग्राहियों को परेशानी नहीं होना चाहिए। फाइलों का हाथोंहाथ निराकरण करने के आदेश दिए। उन्होंने स्टॉफ से कहा किसी कार्य में परेशानी रही है तो उन्हें अवगत कराया जाए। जिन मकानों को चयन करवाया जा चुका है, उनकी अंतिम किस्त लेकर आवंटन कब्जा आदि की कार्रवाई पूरी की जाए।