पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तान से फोन आया, जेहाद में शामिल होने आओ

पाकिस्तान से फोन आया, जेहाद में शामिल होने आओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकालसिंधी कॉलोनी निवासी प्रमोद पिता रवींद्र खुराना (26) केटरिंग में कर्मचारियों का ठेका लेता है। प्रमोद ने बताया पांच नवंबर से उसके मोबाइल पर 923366097305 नंबर से काॅल रहे हंै। अज्ञात व्यक्ति उसे पाकिस्तान आकर धर्म परिवर्तन कर जेहादी बनने के लिए फोन कर रहा है। प्रमोद ने पहले इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन लगातार कॉल आने पर खोजबीन की तो पाकिस्तानी कोड से कॉल आने की जानकारी मिलते ही वो सकते में गया। पिता को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने थाने भेज दिया। इधर सूत्रों के अनुसार मामला सामने आते ही साइबर सेल ने पड़ताल शुरू कर दी।

पहलेजिम संचालक को धमकी - सेठीनगरनिवासी जिम संचालक विशाल गुप्ता के मोबाइल पर 22 अगस्त से पाकिस्तान के कोड नंबर से कॉल और एसएमएस आए थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी देने पर 17 सितंबर को माधवनगर थाने में केस दर्ज किया था। वहीं वर्ष 2013 में पार्षद प्रकाश शर्मा को भी इसी तरह पाकिस्तान से फोन आए थे।

ये हो सकता है

साइबरसेल के अनुसार एंड्राॅयड फोन में फ्लैप एप साॅफ्टवेयर लोड कर काॅल करने पर सामने वाले के मोबाइल डिसप्ले पर मनचाहा नंबर दर्शा सकते हैं। शरारती तत्व इस एप का उपयोग कर लोगों को परेशान करते हैं। जांच में इसका पता लग जाता है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट में कार्रवाई होती है। प्रमोद को रही काॅल भी शरारत हो सकती है।

प्रमोद खुराना